फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After killing the young man, the dead body was tied to the sugarcane in the field

युवक की हत्या कर शव खेत में गन्ने के मेहड़े से बांधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was tied to the sugarcane in the field
प्रताप नगर से बोम्बेपुर तक जाने वाले लिंक रोड स्थित गन्ने के खेत में गांव बोम्बेपुर निवासी युवक का शव नग्न अवस्था में गन्ने के मेहड़े से बंधा मिला है। मृतक के शरीर पर जगह जगह मारपीट व चोट के निशान को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक को बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण इस्लाम, अलीशेर, मृतक के भाई फरीद ने बताया कि नाजिम मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसका गांव व आसपास कभी भी किसी प्रकार का कोई झगड़ा, बहस विवाद नहीं हुआ। नाजिम की हत्या के बाद उसके बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार संकट में आ गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से नाजिम के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

इस बारे में प्रताप नगर थाना प्रभारी लताराम का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लग पाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed