फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After a quarrel with his wife, the husband committed suicide by stabbing himself

Yamuna Nagar News: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने चाकू मारकर की आत्महत्या

Fri, 09 Aug 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with his wife, the husband committed suicide by stabbing himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पत्नी के साथ शराब पीने के लेकर हुई कहासुनी के बाद प्रोफेसर काॅलोनी निवासी 50 वर्षीय रोहित ने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने का आदी था। उसने बुधवार को भी पत्नी से झगड़ा किया। जख्मी हालत में उसकी पत्नी व बच्चे उसे अस्पताल ले गए। वहां उसकी इलाज के दाैरान मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामले में कार्रवाई की है।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोहित रोजाना शराब का सेवन करता था। शराब के नशे में रोजाना घर आकर झगड़ा करता था। बुधवार रात को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा। जब उसने उसे शराब न पीने को कहा तो वह उससे बहस करने लगा। इसके बाद उसने उससे मारपीट की।
विज्ञापन

झगड़े के कुछ देर बाद उसका पति रोहित रसोई में गया और चाकू उठाकर छाती पर वार करने लगा। उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों व बच्चों की मदद से वह घायल पति को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद का कहना है कि रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में क्वार्टर में रह रहे बिहार के छप्परा जिले के गांव सुंदर निवासी राजू कुमार राय ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव क्वार्टर पर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मृतक के साथियों ने बताया कि राजू कुमार फैक्ट्री में मजदूरी करता था और क्वार्टर में रहता था। कुछ दिन से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed