फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Admissions done on only four out of 31 vacancies of ITI

Yamuna Nagar News: आईटीआई की रिक्त 31 में से मात्र चार पर हुए दाखिले

Thu, 19 Sep 2024 07:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
Admissions done on only four out of 31 vacancies of ITI
जगाधरी। आईटीआई में ओपन काउंसलिंग के जरिए रिक्त सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। बुधवार को भी आईटीआई में विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए। दाखिले के लिए प्रबंधन की ओर से समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के आवेदन लिए जाते हैं। इसके बाद दोपहर को कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। समिति सदस्य सुबह निर्धारित समय पर संस्थान पहुंच गए थे लेकिन दाखिला लेने के लिए केवल चार ही विद्यार्थी पहुंचे। जिन्हें समिति सदस्यों ने दाखिला दे दिया। बुधवार को आईटीआई की विभिन्न ट्रेड्स की कुल 31 सीटों के लिए प्रक्रिया चली। अब कुल 27 सीटें खाली रह गई हैं, जिसके वीरवार को प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मौके पर ही दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को आईटीआई की तीन ट्रेड की चार सीटों पर दाखिले हुए। इस दौरान दो विद्यार्थियों ने टर्नर में दाखिला लिया। जबकि एक विद्यार्थी ने स्टेनो ट्रेड में नाम लिया। जबकि एक विद्यार्थी ने डॉफ्टमैन सिविल ट्रेड में दाखिला लिया। वहीं, दूसरी तरफ दाखिला लेने के साथ विद्यार्थी अपनी एडमिशन रद्द भी करवा रहे हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया के अंतिम चरण में मात्र दस सीटें रिक्त रह गई थी। परंतु इसके बाद कई विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द करवा लिया। जिसके बाद रिक्त सीटों की संख्या 40 के पार पहुंच गई। वहीं, फिर विभाग ने ओपन काउंसलिंग की तिथि बढ़ा दी। प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने कहा कि रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जा रहा है। अभी कुल 27 सीट रिक्त हैं, जिसके लिए वीरवार को प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। मौसम समान्य होने पर सीटों से ज्यादा आवेदन होंगे।
विज्ञापन

इन ट्रेड्स में खाली इतनी सीटें
आईटीआई में कुल 32 ट्रेड्स की 83 यूनिट हैं। लगभग सभी ट्रेड्स में सीटें फुल हो चुकी हैं। लेकिन कुछेक ट्रेड्स में इक्का दुक्का सीट खाली हैं। बुधवार की प्रक्रिया के बाद एडवांस सीएनसी में एक, ड्रॉफ्टमैन सिविल में एक, कॉस्मैटोलॉजी में एक, इलेक्ट्रॉपेटर ड्यूल में एक, मशीनिस्ट ट्रैक्टर में दो, मशीन मैकेनिक में एक, पेंटर ड्यूल में दो, पीपीओ ड्यूल एक, प्लंबर में पांच, स्टेनो में एक, एसओटी में दो, टेक्नीशियन पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में एक, टर्नर में दो सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed