फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administration engaged in preparations to deal with the dangers of flood, appointed nodal officer

बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा, नोडल अधिकारी नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in preparations to deal with the dangers of flood, appointed nodal officer
यमुनानगर। बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बकायदा इसको लेकर डीसी पार्थ गुप्ता ने वीरवार को लघु सचिवालय में मानसून सीजन को देखते हुए तैयारियों एवं प्रबंधों के बारे में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा के समय आपसी समन्वय से जानमाल की बेहतरीन सुरक्षा की जा सकती है। साहस और समझबूझ के साथ-साथ दक्षता से जीवन को बचाया जा सकता है। ऐसे में संभावित बाढ़ वाले स्थानों को चिह्नित कर लें और सुदृढ़ व्यवस्था करें। इसी दौरान प्रशासन की तरफ से बाढ़ आपदा राहत कार्यों के लिए जिला राजस्व अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

-------------
सड़क पर नहीं दिखना चाहिए कोई गड्ढा
पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाढ़ के दौरान स्थिति से निपटने के लिए नौकाओं एवं गोताखोरों को संसाधनों सहित मुस्तैद रखें। वे सोमनदी, पथराला नदी, यमुनानदी सहित जरूरत की जगहों पर ठोकरों व तटबंधों की सुरक्षा पुख्ता करें। समय रहते नालों की सफाई का कार्य कर लें और यदि सड़कों पर कोई गड्ढा है उसे तुरंत बंद करवाएं। इसके अलावा सिंचाई विभाग पानी की निकासी के लिए पंप तैयार रखें। इसके अलावा लाइफ जैक्ट, रस्से, बैटरी आदि का प्रबंधन होना चाहिए।
विज्ञापन

--------------
कम्युनिकेशन सिस्टम ढंग से हो तैयार
डीसी ने सिचांई विभाग को निर्देश दिए वह कम्युनिकेशन सिस्टम सही ढंग से तैयार करें, ताकि लोगों को संभावित बाढ़ के खतरों की पहले से ही जानकारी मिल सके। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग), मार्केटिंग बोर्ड अपनी-अपनी सड़कों की पुलियों व पुलों की सफाई तुरंत करवा लें। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से संबंधित बाढ़ बचाओ कार्यों एवं प्रबंधों को 30 जून तक हर हालत में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहुजा, नगराधीश अशोक कुमार, जिला राजस्व अधिकारी रामफल कटारिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, सिंचाई के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार व संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed