फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administration did not prepare for Chhath Puja, trust came forward, Yamunanagar

प्रशासन ने नहीं की छठ पूजा की तैयारी, ट्रस्ट आया आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Administration did not prepare for Chhath Puja, trust came forward, Yamunanagar
छठ महापर्व को लेकर बैठक करते श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीपावली के छह दिन मनाया जाने वाले छठ पर्व को लेकर लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं तैयारियों को लेकर प्रशासन अभी तक उदासीन है। ऐसे में शहर की श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट आगे आया है। ट्रस्ट ने छठ पूजा को लेकर घाटों पर व्यवस्था बनाने के लिए दौरा किया और सदस्यों के साथ बैठक की।
बुड़िया चुंगी स्थित कार्यालय में हुई बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि हर साल जिले में पूर्वांचल का विश्वविख्यात त्योहार छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण यह सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया गया था। इस बार पश्चिमी यमुना घाट पर छठ पूजन होगा। जय प्रकाश ने बताया कि घाटों पर कई काम करवाए जाने हैं, जिसके सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए यमुना घाट पर पंडाल लगाकर भजन एवं झांकियां करवाई जाएंगी। इसके लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन

उल्लेखीय है कि बाड़ी माजरा स्थित पश्चिमी यमुना घाटों पर हर साल छठ पर तीन लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। हर साल इनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है। बाड़ी माजरा पुल से लेकर यमुना की पटरी पर चिट्टा मंदिर तक छठ पूजन किया जाता है। इतने बड़े क्षेत्र में व्यवस्था बनाने की शुरुआत इन्हीं दिनों में हो जाती है। बैठक में एडवोकेट मनोज कुमार, छोटेलाल कुमार, रविंद्र कुमार रावत, अरविंद गिरी, विक्रम कुशवाहा, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, दुर्गा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी डॉ. शुभम सैनी ने बताया कि छठ पर्व के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पहले यह पर्व पूर्वांचल के लोग मनाते थे। अब स्थानीय लोगों की भी छठी मईया में आस्था है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में घाटों पर फैली अव्यवस्था लोगों के लिए परेशानी बनेगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर घाटों पर काम करवाया जाएगा। वहीं छठ तक ट्रस्ट की ओर से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटी रहेगी।
लगाया जाएगा टीकाकरण शिविर
अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। ट्रस्ट जिले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा टीकाकरण शिविर लगवा चुका है। इस बार छठ पूजा स्थल पर भी टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। इससे अधिक से अधिक प्रवासियों व श्रमिक वर्ग का टीकाकरण संभव हो पाएगा। 20 सदस्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी, वे ऐसे लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करेंगे और शिविर तक पहुंचाएंगे।
अभी तक नहीं हुई घाटों की सफाई
पश्चिमी घाट पर इन दिनों चारों तरफ गंदगी फैली है। छठ पूजा पानी में खड़े होकर की जाती है, ऐसे में यहां जमा काई लोगों के लिए आफत बन सकती है। यमुना किनारे काई जमा हुई है। वहीं कई घाटों पर मिट्टी जमा है। इसके अलावा रास्ता भी खराब है। इतने काम के लिए करीब दस दिन का समय लग जाएगा। परंतु अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है।

छठ महापर्व को लेकर निगम ने रणनीति बना ली है। समय रहते सभी घाटों की सफाई करवा दी जाएगी। यमुना किनारों की सफाई के साथ सभी व्यवस्थाएं करवा दी जाएंगी। - मदन चौहान, मेयर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed