{"_id":"69c2ec55aec2fb9462003ff8","slug":"administration-accused-of-arbitrariness-in-granting-compensation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153334-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुआवजा देने में प्रशासन पर मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुआवजा देने में प्रशासन पर मनमानी का आरोप
Wed, 25 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
गांव बदनपुरी में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे किसान। स्वयं
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पावर हाउस बकाना से सेक्टर-18 जगाधरी के पावर हाउस तक बिजली निगम की ओर से 66केवी की बिजली लाइन बिछाने पर किसानों के मुआवजे को लेकर मंगलवार को गांव बदनपुरी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानोें ने प्रशासन पर मुआवजा देने में मनमानी करने का आरोप लगाया।
गुरमेज सिंह के निवास पर आयोजित बैठक किसान नेता राजेश दहिया सुढैल की देखरेख में हुई। बैठक में गांव बदनपुरी, मोडली, इस्माइलपुर, गलोली, हरनौल, टोपरा खुर्द के किसानों ने हिस्सा लिया। किसान नेता राजेश दहिया ने कहा कि इस लाइन का काम पिछले दो-तीन साल से गांव सुढल-सुढैल में रुका हुआ है।
अब सरकार द्वारा जो पॉलिसी बनाई गई है, वह किसान हित में है। परंतु जिला प्रशासन जबरदस्ती कर रहा है, सरकार की गाइडलाइन को न मानकर अपनी मनमानी कर रहा है, जिसका किसान कड़ा विरोध कर रहे हैं। सभी किसानों ने प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटी का विरोध किया और कहा कि किसानों को प्रशासन द्वारा मार्केट कमेटी रेट को लेकर बनाई गई कमेटी में अपनी मर्जी से किसी किसान को सदस्य बनाने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
अपना प्रतिनिधि किसान खुद तय करेंगे। किसान प्रशासन की कमेटी का विरोध करते हैं। जब तक किसानों की बात नहीं मानी जाएगी, बिजली लाइन पर कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को कोई भी कुर्बानी देनी पड़े किसान पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन जारी रखते हुए जल्द ही नेशनल हाईवे एनएच-344 गांव सुढल में धरना शुरू करेंगे। इस अवसर पर किसान नेता हरपाल सिंह सुढल, रोहित, प्रिंस, हरीचंद हरनौल, संजीव बालियान, अमरजीत टोपरा खुर्द, नैब सिंह टोपरा खुर्द, हरिंद्र इस्माइलपुर, जगदेव इस्माइलपुर, धर्मपाल मोडली आदि मौजूद रहे।