फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ADGP told the policemen, show your strength not on your family but on the goons

एडीजीपी ने पुलिसकर्मियों से कहा, अपने परिवार पर नहीं गुंडों पर दिखाएं अपनी ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
ADGP told the policemen, show your strength not on your family but on the goons
यमुनानगर। पुलिस लाइन जगाधरी में सोमवार सुबह परेड के दौरान अंबाला रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने पुलिस कर्मचारियों में जोश भरा। उन्होंने पुलिस कर्मियों से निडर होकर कार्य करने को कहा। एडीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मी अपने परिवार पर नहीं गुंडों पर अपनी ताकत दिखाएं। अपने परिवार के साथ खुश रहें। परिजनों को अपनी ताकत बनाएं। उन पर भड़ास निकालने के बजाए उन्हें प्यार दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह निर्भय होकर काम करें। उसे किसी का डर नहीं होना चाहिए। चाहे सीनियर हो, पब्लिक हो, राजनेता हो या फिर कोई भी अन्य। घर जाते वक्त और परिवार के साथ बैठते वक्त मन में कोई डर नहीं होना चाहिए। तभी नौकरी और जीवन में छवि बनेगी। इस दौरान एडीजीपी ने शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह, निरीक्षक राजकुमार, निरीक्षक सुखदेव, उप निरीक्षक अजय कुमार, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक भीम सिंह, सहायक उप निरीक्षक जगदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप सिंह, मुख्य सिपाही मोहम्मद याकूब, सिपाही रवि, सिपाही मनदीप, मुख्य सिपाही संतोष कुमार, महिला सिपाही सविता, मुख्य सिपाही अशोक कुमार, सिपाही रंजीत सिंह, सिपाही कमलजीत सिंह, सिपाही सुभाष, मुख्य सिपाही जितेंद्र पाल, मुख्य सिपाही परमवीर, महिला सिपाही रिम्पी, ईएचसी अमित को सम्मानित किया। इन लोगों ने जहां परेड अच्छी की, वहीं वर्दी भी अच्छे तरीके से पहन रखी थी।
विज्ञापन

जो व्यक्ति आजादी से सोचता है वही सही निर्णय लेता है
एडीजीपी जाधव ने कहा कि जो व्यक्ति आजादी से सोचता है वही सही निर्णय करता है। गलत को गलत कहे और यदि कोई काम गलत है तो उसे ना कहने की हिम्मत रखें। यदि हम इमानदार रहेंगे तो हम अपने परिवार को अच्छे से पाल सकते हैं। उन्होंने सलाह और प्रार्थना करते हुए कर्मचारियों से कहा कि भ्रष्टाचार बिल्कुल नहीं होना चाहिए। अपराधियों को पकड़ो। अपने काम पर ध्यान दो। गुंडागर्दी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। महिला विरुद्ध अपराध पर तुरंत संज्ञान लो। मां बहनों को छेड़ने वालों को पकड़ना है। मां बहनों में यह विश्वास होना चाहिए कि उनके साथ न तो स्नेचिंग होगी और न ही उन्हें कोई छेड़खानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed