फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ADC arrived at the hospital to investigate, samples were taken for tiles that had fallen from the walls.

Yamuna Nagar News: अस्पताल में जांच करने पहुंचे एडीसी, दीवारों से गिरी टाइलों के लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
ADC arrived at the hospital to investigate, samples were taken for tiles that had fallen from the walls.
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते एडीसी नवीन आहूजा व पीडब्ल्यूडी के अ​धिकारी। - फोटो : Archive
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय की दीवारों से लगातार टाइलें गिरने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को एडीसी नवीन आहूजा अस्पताल पहुंचे और मौके पर निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के एसई को विशेष रूप से चंडीगढ़ से बुलाया गया था। उनकी सुपरविजन में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पुनीत मित्तल को अस्पताल की खामियां गिनवाई गईं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने अस्पताल परिसर और सिविल सर्जन कार्यालय का काफी देर तक निरीक्षण किया। जहां-जहां से टाइलें गिरी थीं, वहां से सैंपल भी लिए गए। इन सैंपलों को अब लैब में भेजकर जांच करवाई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही थी या नहीं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल का उद्घाटन हुए तीन साल हो चुके हैं लेकिन भवन में खामियां लगातार सामने आ रही हैं। पहले अस्पताल की दीवारों से टाइलें गिरने की घटनाएं सामने आती थीं लेकिन अब सिविल सर्जन कार्यालय की दीवारों से भी टाइलें गिरने लगी हैं। इससे पहले सिविल सर्जन कार्यालय के अंदर और मीटिंग हॉल के फर्श पर लगी टाइलें भी उखड़ चुकी हैं, जिन्हें बाद में दोबारा लगाना पड़ा था। अस्पताल में केवल टाइलों की समस्या ही नहीं बल्कि अन्य तकनीकी खामियां भी लगातार सामने आ रही हैं। हर सप्ताह अस्पताल में सीवरेज जाम होने की शिकायत रहती है। कई शौचालयों में भी टाइलें टूट कर गिर रही हैं। दो दिन पहले एडीसी कार्यालय की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर खामियों की रिपोर्ट तैयार की थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को एडीसी नवीन आहूजा ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सिविल सर्जन कार्यालय में जहां से टाइलें गिरी हैं, वहां आसपास की अन्य टाइलें भी कमजोर स्थिति में हैं और कभी भी गिर सकती हैं। इसे देखते हुए अधिकारियों ने संबंधित हिस्से से टाइलों के नमूने एकत्रित किए। वहीं अस्पताल में लगातार मिल रही खामियों के लिए एडीसी अस्पताल के डॉक्टरों से सख्त लहजे में पेश आए।
वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से भी कहा कि इतने साल बाद भी अस्पताल से खामियां मिलने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी यहां पर आते हैं हर बार नई खामी सामने आती है। इसलिए जो भी खामियां हैं, उनकी लिस्ट बनाकर सभी को समय रहते दूर किया जाए। सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान एडीसी नवीन आहूजा अस्पताल में लगातार मिल रही खामियों के लिए काफी सख्त नजर आए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि इतने वर्षों बाद भी भवन में नई-नई कमियां सामने आना गंभीर मामला है।

गत वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय की दीवार से करीब 20 फीट हिस्से की टाइलें अचानक टूटकर नीचे गिर गई थीं। राहत की बात यह रही कि उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था। करीब 105 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल भवन में पिछले तीन वर्षों के दौरान आठ बार टाइलें गिर चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अस्पताल परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और कर्मचारी आते-जाते हैं। ऐसे में लगातार टाइलें गिरने की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण में किस स्तर की लापरवाही हुई है।

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते एडीसी नवीन आहूजा व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी।

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते एडीसी नवीन आहूजा व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed