फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Activa driver dies due to collision with tempo

Yamuna Nagar News: एक्टिवा सवार ड्राइवर की टेंपो की टक्कर लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Activa driver dies due to collision with tempo
यमुनानगर। चांदपुर मस्जिद के पास टेंपो की टक्कर से एक्टिवा सवार लक्ष्मी गार्डन निवासी टिंकू उपाध्याय की मौत हो गई। टिंकू ड्राइवर था। शहर पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहार के सारन जिले के केरवा निवासी कुंदन उपाध्याय ने बताया कि वह लक्ष्मी गार्डन में किराये पर रहता है। वह फ्रेंडस कॉलोनी स्थित कैमिकल फैक्टरी में सेल्स मैनेजर है। उसका बड़ा भाई टिंकू उपाध्याय ड्राइवरी करता है। उसके भाई टिंकू व भाभी गुड़िया ने धनतेरस पर नई एक्टिवा खरीदी थी। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे उसका भाई टिंकू अपनी एक्टिवा पर महाराणा प्रताप चौक से विश्वकर्मा चौक की तरफ जा रहा था। जब उसका भाई चांदपुर मस्जिद के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे एक टैंपो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई एक्टिवा समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके भाई के माथे व सिर में चोटें आई। एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उसके भाई के एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed