{"_id":"6a57f525b36e380aae00b1f2","slug":"action-will-be-taken-if-vehicles-are-found-parked-haphazardly-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159605-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेतरतीब वाहन खड़े मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेतरतीब वाहन खड़े मिले तो होगी कार्रवाई
Thu, 16 Jul 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मंडौली स्थित लकड़ मंडी में लगातार लगने वाले यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मोहित बेरी, मंडी सुपरवाइजर यशपाल राणा, मंडी के आढ़तियों और पांसरा गांव के लोगों की बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि आढ़तियों और वाहन चालकों को 22 जुलाई तक व्यवस्था सुधारने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मौजूद रहे। बैठक में मंडी क्षेत्र में बढ़ते जाम के कारणों और समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि लकड़ मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचते हैं।
कई चालक सड़क किनारे या अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी आढ़ती अपने यहां लकड़ी लेकर आने वाले वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने के निर्देश देंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्थिति में सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात प्रभावित न हो। प्रशासन ने आढ़तियों को 22 जुलाई तक पार्किंग व्यवस्था लागू कराने और चालकों को जागरूक करने का समय दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसके बाद यदि कोई चालक नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ नो-पार्किंग चालान किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर अन्य कानूनी कार्रवाई भी होगी। बैठक में आढ़तियों और ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने व मंडी में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। संवाद