फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Action will be taken if tenants and servants are not verified

Yamuna Nagar News: किरायेदारों व नौकरों सत्यापन न कराने पर होगी कार्रवाई

Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if tenants and servants are not verified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिन लोगों ने अपने यहां पर किरायेदार व नौकरों को रखा है और उनकी जानकारी पुलिस से छुपा रखी है, ऐसे लोगों के यहां अब पुलिस पहुंचेगी। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लोग जल्द ही किरायेदारों व नौकरों सत्यापन करा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह आदेश भी जारी करते हुए बताया कि चूंकि, कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति जो बाहर से आकर किराये पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं, फिर उनका रिकार्ड ना तो मकान मालिक के पास होता ना पुलिस के पास। इसलिए कडी सुरक्षा के तहत इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बाहर से आए हुए किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट कराकर संबंधित पुलिस थाना में रिकार्ड जमा करवाएं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि वेरिफिकेशन करवाने से यह पता चल जाएगा कि किराएदार अथवा नौकर किसी आपराधिक मामले का आरोपी यहां किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति तो नहीं है। जिला के सभी व्यापारिक संस्थान,औद्योगिक संस्थान, फैक्ट्रियां, ढाबा व रेस्टोरेंट व ठेकेदारों के पास जितने भी बाहरी राज्यों के कर्मचारी हैं उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही काम पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed