फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused who put wrapper on vial of fake Remdesivir injection, arrested

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की शशि पर रैपर लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused who put wrapper on vial of fake Remdesivir injection, arrested
शहर पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में मोहाली के गांव बहलोलपुर निवासी शाह नाजर को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी नकली इंजेक्शन बनाने में शामिल था। उसने नकली इंजेक्शन की शीशी पर रैपर लगाए थे। उसे पहले दूसरे जिले की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

मामले में अब तक छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि छह मई को सहारनपुर निवासी महिला निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। कोरोना की जांच करने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। महिला की हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए महिला के परिजनों को कहा।
विज्ञापन

परिजन इंजेक्शन का इंतजाम करने में लग गए। इस दौरान महिला के परिजनों ने रघुनाथपुरी कॉलोनी निवासी सनम वोहरा से संपर्क किया। उसने 32-32 हजार रुपये में दो इंजेक्शन दिए। जब डॉक्टर ने इंजेक्शन देखे तो उन्होंने बताया कि ये इंजेक्शन नकली है। इसके बाद महिला के परिजन असली इंजेक्शन के लिए भागदौड़ करने लग गए। लेकिन इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में ड्रग कंट्रोलर प्रवीन कुमार ने शिकायत पुलिस को दी थी। शहर पुलिस ने नौ मई को इस मामले में पहले अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इसके बाद कड़ियां खुलने पर एक के बाद एक पांच आरोपियों को पकड़ा गया। अब पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी शाह नाजर नकली इंजेक्शन बनाने में शामिल था। उसने नकली इंजेक्शन की शीशी पर रैपर लगाए थे। उसे पहले दूसरे जिले की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed