{"_id":"69b1db01ffd624606c03c525","slug":"accused-of-theft-taken-on-production-warrant-mobile-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152693-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी करने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिया, मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी करने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिया, मोबाइल बरामद
Thu, 12 Mar 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
स्पेशल सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि जिला सहारनपुर के गांव बलसवा निवासी राजू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बिलासपुर के पास राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक किराये के मकान में रहता है। 24 जनवरी की रात वह अपने परिवार के साथ काम खत्म कर सो गया था। अगले दिन सुबह जब वह उठा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ मिला और अंदर रखी अलमारी भी खुली थी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे।
शिकायत के आधार पर संबंधित थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल आरोपी साहिल उर्फ सोनू बैटरी पुत्र बलवंत निवासी गांव कोटड़ा खास फिलहाल एक अन्य मामले में जिला जेल जगाधरी में बंद है। पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर आरोपी को रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 24 जनवरी को चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। बाद में आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद