फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of supplying banned drugs arrested

Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित दवा सप्लाई करने का आरोपी धरा

Mon, 29 Apr 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying banned drugs arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 17 अप्रैल को भाटिया नगर में क्लीनिक संचालक डॉ. रविंद्र मलिक को लोगों को लड़का होने की दवाई देते हुए पकड़ा था। तब उसके क्लीनिक से कुछ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां भी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अब आरके पुरम कॉलोनी जोड़ियों निवासी 26 वर्षीय पुलकित को गिरफ्तार किया है।
पुलकित का प्यारा चौक पर जय मां वैष्णो देवी के नाम से मेडिकल स्टोर संचालक है। डॉ. रविंद्र मलिक ने पूछताछ में बताया था कि उसके क्लीनिक पर पुलकित ही प्रतिबंधित नशीली दवाइयां सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच करते हुए थाना शहर यमुनानगर पुलिस पुलकित के मेडिकल स्टोर पर पहुंची।
विज्ञापन

साथ में ड्रग कंट्रोलर भी मौजूद रहे। इस दौरान मेडिकल स्टोर से कुछ ऐसी दवाइयां भी मिली जिनके वहां पर बिल नहीं थे। बिल दिखाने के बारे में पुलकित से कहा गया लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि भाटिया बिल्डिंग में डॉक्टर रविंद्र मलिक का मलिक क्लीनिक है। यहां पर आने वाली महिला मरीजों को लड़का होने की दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मरीजों को दवाई देकर शर्तिया लड़का होने की बात कहता। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने दबिश दी थी। महिला मरीज की मदद से डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जब वह मरीज को दवाई देने लगा तो उसे पकड़ लिया था। जांच के दौरान क्लीनिक से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed