फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of stealing tractor trolley arrested

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने का आरोपी दबोचा

Sat, 10 Feb 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing tractor trolley arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए दो की टीम ने चोरी ट्रैक्टर ट्रॉली को बेचने जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन फरवरी को उप्पल मॉल जगाधरी के पास से ट्रैक्टर ट्राॅली चोरी की थी। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव जलालाबाद निवासी भीम कुमार उर्फ राजकुमार के नाम से हुई। टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बेचने के लिए फतेहपुर नहर पुल से होता हुआ उत्तर प्रदेश जाएगा। इस पर टीम ने फतेहपुर पुल पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन

इंचार्ज ने बताया कि गंगानगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह ट्रैक्टर ट्राली से फैक्ट्री में कच्चा माल ढोने का काम करता है। तीन फरवरी को उसने अपने ट्रैक्टर ट्राॅली को उप्पल मॉल जगाधरी के पास खड़ा किया था। वहां ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed