फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of robbing six thousand rupees from salesman arrested, three still absconding

सेल्समैन से छह हजार रुपये लूटने का आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing six thousand rupees from salesman arrested, three still absconding
यमुनानगर। अपराध शाखा 2 की टीम ने शुक्रवार रात नाइट डोमिनेशन के दौरान बस स्टैंड रादौर के पास से एक युवक को लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लूट की वारदात के तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं टीम ने एक आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर भी लिया है।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने गांव पिंजौरा स्थित शराब ठेके पर लूटपाट करने के मामले में छोटा बांस निवासी रजत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के तीन अन्य साथी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को गांव पिंजौरा में शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर छह हजार रुपये लूटे गए थे। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। इसी केस में आरोपी रजत को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ तीन और आरोपी थे। उनकी तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, उनकी टीम ने शांति कॉलोनी निवासी सौरभ उर्फ माना को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले जगाधरी में एक युवक पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed