फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of raping physiotherapist by luring arrested

Yamuna Nagar News: झांसा देकर फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 07:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping physiotherapist by luring arrested
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर फिजियोथेरेपिस्ट युवती से तीन साल तक दुराचार करने के आरोपी कैथल के फरल गांव निवासी अमृत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती से तीन वर्ष तक रिलेशनशिप में रहा और संबंध बनाता रहा। अब आरोपी युवक ने उससे शादी से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला थाना पुलिस ने मामले में 12 सितंबर को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फिजियोथेरेपिस्ट है। जून 2020 में उसकी इंस्टाग्राम पर कैथल के फरल गांव निवासी अमृत सिंह से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। अक्टूबर 2021 में आरोपी उससे मिलने के लिए यमुनानगर आया। यहां पर आरोपी ने उसे एक होटल में मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर बातें होती रही। बाद में आरोपी ने उसे कुरुक्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया। वहां पर भी आरोपी ने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब भी वह उससे शादी की बात कहती तो वह जल्दी ही शादी करने का झांसा दे देता। इसके बाद आरोपी कई बार यमुनानगर में आया और उससे संबंध बनाए। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमृत सिंह पर केस दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed