फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of raping on the pretext of marriage and then threatening abortion

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर गर्भपात की धमकी देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping on the pretext of marriage and then threatening abortion
शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला से चार बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब महिला गर्भवती हो गई तो गर्भपात के लिए दबाव बनाया। इस संबंध में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। अब वह अपने मायके में रहती है। 11 मई को उसकी मुलाकात रमन उर्फ सुनील के साथ हुई। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उससे बातचीत शुरू की। कुछ दिन पहले आरोपी रमन उसे अपनी कार में बिठाकर बिलासपुर छछरौली रोड की ओर ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने गलत काम किया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी को गर्भवती होने की बात बताई तो आरोपी ने उसे धमकाया। आरोपी ने उसे कहा कि जब तक वह गर्भपात नहीं कराती, वह उसके साथ शादी नहीं करेगा। महिला का आरोप है कि उसके मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed