फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of raping for eight years on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping for eight years on the pretext of marriage
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर आठ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने भाई के साथ उससे मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक काॅलोनी निवासी 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2016 में उसकी जान पहचान केशव ढल के साथ हुई थी। इसके बाद उन दोनों की आपस में फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने उसे कहा कि वह उससे शादी करेगा। शादी का झांसा देकर केशव ढल ने 15 सितंबर 2016 को उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी पर विश्वास करके उससे मिलने के लिए गई तो आरोपी उसे शहर की भाटिया नगर स्थित एक मकान में लेकर गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी करीब आठ साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने आरोपी का विरोध जताया तो आरोपी ने अपने भाई पीयूष के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed