फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of raping a girl student after taking her home

Yamuna Nagar News: छात्रा को घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl student after taking her home
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 साल की बेटी क्षेत्र के निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह स्कूल में पैदल आती जाती है। कई दिन से उसकी बेटी गुमसुम थी। सोमवार को उसकी बेटी स्कूल से घर आने के बाद रोने लगी। जब उसने उससे रोने का कारण पूछा तो उसकी बेटी ने बताया कि 23 मई की सुबह जब वह स्कूल जा रही थी तो स्कूल से थोडी दूर उसे मछरोली निवासी साहिल मिला। आरोप है कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां आरोपी के घर कोई नहीं था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अपनी बेटी की आपबीती सुनकर उसने तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके बेटी का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी साहिल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed