फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of raping a girl on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl on the pretext of marriage
शहर की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक गलत काम करने का आरोप लगाया है। आरोपी उसे कई बार रेलवे रोड स्थित होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। अब आरोपी ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यमुना विहार कॉलोनी निवासी पंकज मेहंदीरत्ता साल 2019 में उनके घर के सामने एक दुकान पर काम करता था। इसी दौरान पंकज ने उसे अपनी बातों में उलझाकर शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साल 2019 से अब तक वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। लेकिन आरोपी ने उससे शादी नहीं की। बीती छह सितंबर को आरोपी उसे शादी का झांसा देकर रेलवे रोड स्थित होटल प्राइड में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले भी इस होटल में उससे कई बार गलत काम किया। आरोपी ने उसे धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया है। आरोपी ने दोबारा शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पंकज मेहंदीरत्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed