फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of molesting, slapping student

Yamuna Nagar News: छात्रा से छेड़खानी, थप्पड़ मारने का लगाया आरोप

Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting, slapping student
जगाधरी। शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ युवक ने रास्ते में रोक कर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे थप्पड़ भी मारा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। गांव हुंडेवाला निवासी गगन उसकी लड़की का पीछा कर उसे काफी दिन से परेशान कर रहा था। उसकी लड़की के समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। व्यक्ति ने बताया कि वीरवार को उसकी लड़की स्कूल में गई थी। जब स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर जा रही थी तो आरोपी युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उसके साथ छेड़खानी की। उसकी लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसकी लड़की ने घर आकर घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

सेक्टर 17 थाना पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक गगन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed