{"_id":"61d9de80f2e5071bd463de67","slug":"accused-of-molesting-and-assaulting-minor-daughter-yamuna-nagar-news-knl95446164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी से छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी से छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने तलाकशुदा पति पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला अपनी बेटी के साथ आरोपी से करीब तीन साल से अलग रह रही है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से 2018 में तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहती है। उसकी बेटी निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उसका पति शराब पीता है और नशे में रहते है। छह जनवरी को वो और उसकी बेटी अपने घर पर थे। शाम करीब पांच बजे उसका पति शराब के नशे में उनके घर पर आया। आते ही आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की प्रयास किया। उसकी बेटी ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। किसी तरह उसकी बेटी आरोपी के चंगुल से छूटकर घर से बाहर भागी। उसकी बेटी ने आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।