फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of making fake stamp paper arrested

Yamuna Nagar News: फर्जी स्टांप पेपर बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of making fake stamp paper arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोर्ट परिसर में फर्जी स्टांप पेपर बेचने के आरोपी विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कंप्यूटर, मॉनीटर व मोबाइल बरामद किया है। इन्हीं उपकरणों के माध्यम से आरोपी फर्जी स्टांप पेपर बनाता था। मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने शुक्रवार को ही केस दर्ज किया था।
विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका एक मकान आजाद नगर गली नंबर 10 में है। इसका बैयनामा 27 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी महिंद्र सिंह के साथ हुआ था। महेंद्र सिंह का जो मकान विश्वकर्मा मोहल्ला में है। वह उसको खरीदना था।
विज्ञापन

जब वह इन दोनों मकानों की रजिस्ट्री कराने के लिए महिन्द्र सिंह के पास गया तो उसने उसे जगाधरी कोर्ट परिसर में प्रवीण गर्ग को स्टांप पेपर निकलवाने के लिये पैसे देने के लिये कहा। 15 दिसंबर 2023 को उन्होंने प्रवीण कुमार गर्ग को एक लाख 13 सौ रुपये और एक लाख 98 हजार रुपये के स्टांप पेपर निकलवाने कि एवज में तीन लाख रुपये नकद दिए। जब हम महिन्द्र सिंह के पास रजिस्ट्री कराने के लिए गए, तब वह रजिस्ट्री कराने में आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्हें लगा कि अभी रजिस्ट्री नहीं हो सकती तो दोबारा अपने स्टांप निकलवाने के लिए तीन लाख रुपये नकद दिए। उससे अपने स्टांप पेपर मांगे तो उसने उसे एक लाख 1300 रुपये और एक लाख 98 हजार के स्टांप पेपर दिए। स्टांप पेपर के राशि के प्रिंट में कुछ बदलाव के कारण उस स्टांप पेपर पर शक हुआ। उन्होंने दूसरे स्टांप विक्रेता से जांच कराई तो पता चला कि उन्होंने जो एक लाख 1300 रुपये का स्टांप दिया गया था वो मात्र 101 रुपये का था।

यह स्टांप प्रवीण कुमार गर्ग ने अपने मोबाईल नंबर पर ओटीपी मंगवाकर निकलवाया गया था। जो कि स्टांप पेपर पर भी चिन्हित है। जबकि दूसरे स्टांप पेपर मूल्य 19 हजार 800 के बारे मे जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उन्हें उस स्टांप पेपर की कोई जानकारी हरियाणा सरकार के स्टांप पेपर पोर्टल पर नहीं थी। सेक्टर 17 थाना के जांच अधिकारी एएसआई विक्रम का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed