फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of insulting casteist words

Yamuna Nagar News: जातिसूचक शब्द बोल अपमानित करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of insulting casteist words
यमुनानगर। किराए पर ली दुकान खाली न करने पर मालिक व किरायेदार में विवाद हो गया। किरायेदार का आरोप है कि मालिक व उसके बेटे ने उसे गालियां व जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। शहर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली के खरादियान मोहल्ला निवासी रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मधु कॉलोनी निवासी घनश्याम दास से रेलवे रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक दुकान किराये पर ली थी। यह दुकान घनश्याम दास की पत्नी के नाम है। इस दुकान पर वह कार मैकेनिक का काम करता है। आरोप है कि आरोपी घनश्याम दास व उसका बेटा सचिन जबरन उससे दुकान खाली कराने का दबाव डालते है, बदमाश भेजकर उसे दुकान खाली कराने की धमकियां दिलाते है। आरोपियों ने उसके खिलाफ दुकान खाली कराने व बेदखली का दावा अदालत में दायर किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। शाम करीब पांच बजे घनश्याम दास व उसका बेटा सचिन उसकी दुकान पर आए और कहने लगे तुझे जेल भेजने का इंतजाम हमने कर दिया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे गाली गलौज की और जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। सुबह जब उसने दुकान खोली तो फिर आरोपियों ने उसे धमकाया और जाति सूचक शब्द बोले। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed