फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of harassing in-laws, rice mill accountant committed suicide by consuming poison

ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, राइस मिल के मुनीम ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of harassing in-laws, rice mill accountant committed suicide by consuming poison
प्रतापनगर। गांव किशनपुरा में राइस मिल के मुनीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को पुत्रवधू और उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। उससे रुपये मांगते थे। रुपये नहीं देने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। इससे परेशान होकर बेटे ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी व ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला करनाल के थाना निसिंग के गांव बरास निवासी कृष्ण लाल ने थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े बेटे 26 वर्षीय रविंद्र की शादी चार साल पहले जिला फतेहाबाद के थाना टोहाना के गांव पिरथला निवासी प्रियंका से हुई थी। शादी के बाद उनके पास तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। शादी के दो साल तक तो रविंद्र और प्रियंका उनके साथ घर पर ही रहे। यहां प्रियंका छोटी-छोटी बातों को लेकर रविंद्र के साथ झगड़ा करने लग गई। रविंद्र प्रतापनगर के गांव किशनपुरा में राइस मिल में बतौर मुनीम काम करता है। वह समय-समय पर घर भी उनसे मिलने आता रहता था। कृष्ण लाल ने आरोप लगाया कि प्रियंका और उसके परिजन रविंद्र पर दबाव बना रहे थे कि वह प्रियंका को भी अपने साथ रही रखे। रविंद्र ने उसे बताया था कि प्रियंका, उसके भाई रोशन लाल, लोकी, सास विद्या देवी और ससुर उसे परेशान करते हैं और रुपये की डिमांड करते हैं। रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। वह धमकी देते थे कि यदि रुपये नहीं दिए तो उसे दहेज के झूठे केस में फंसा देंगे।
विज्ञापन

10 सितंबर को सुबह कृष्ण लाल की रविंद्र से बात हुई थी। वह तब भी काफी परेशान था और रात को प्रियंका द्वारा उससे झगड़ा किए जाने की बात बताई। कृष्ण लाल का आरोप है कि प्रियंका उसे धमकी दे रही थी कि वह कुछ खाकर मर जाएगी और उसके बच्चों को भी मार देगी। इसका इलजाम वह रविंद्र और उसके परिजनों पर लगा देगी इससे आहत होकर रविंद्र ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए मुलाना स्थित मेडिकल कॉलेज में लेकर गए जहां पर उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी प्रियंका, साले रोशन लाल, लोकी, सास विद्या देवी व ससुर राम निवास पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed