फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of grabbing land by fake signature of parents

Yamuna Nagar News: माता-पिता के फर्जी हस्ताक्षर से जमीन हड़पने का आरोप

Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing land by fake signature of parents
ज्योति नगर निवासी आरती ने अपने भाई-भाभी व बहन पर माता-पिता के फर्जी हस्ताक्षर करके उसके हिस्से की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर-17 हुडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ज्योति नगर निवासी आरती सहगल ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी उसके पिता चमन लाल व मां सरोज रानी का वर्ष 2015 में निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद उनकी जायदाद में वह, भाई आशीष लूथरा व बहन अंबिका ही हिस्सेदार थी। इसके अलावा कोई अन्य हिस्सेदार नहीं था। माता-पिता की मौत के बाद तीनों भाई-बहन ने जमीन को बराबर हिस्सों में बांटने में सहमति हो गई।
विज्ञापन

इसके लिए आशीष व अंबिका जमीन के कागजात तैयार कराने में लग गए। इसके लिए वह तीनों कई बार तहसील परिसर में भी गए। जहां पर आशीष व अंबिका ने जायदाद संबंधित दस्तावेजों पर उसके भी साइन करवाए। इसके बाद भी दोनों रिकॉर्ड पूरा करने को लेकर दस्तावेजों पर उसके साइन करवाते रहे। बाद में उसे पता चला कि आशीष ने अपनी पत्नी प्रेरणा लूथरा व बहन अंबिका ने केवल दो ही वसीयत अपने नाम की बनवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों वसीयत पर उसके माता-पिता के भी साइन हैं। आरती सहगल का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने वसीयत पर उसके माता-पिता के फर्जी साइन किए हैं। इस बारे में उसे कुछ नहीं बताया और सारी संपत्ति अपने नाम कर ली। आरोपियों ने शपथ पत्रों की आड़ में धोखे से उसके साइन कराए। इस बारे में उसने भाई-भाभी व बहन से बात की तो वह उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed