फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of duping former sarpanch of 35 lakhs arrested

Yamuna Nagar News: पूर्व सरपंच से 35 लाख ठगने का आरोपी काबू

Wed, 08 Jan 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of duping former sarpanch of 35 lakhs arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घर में सोना दबा होने झांसा देकर रेतगढ़ के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह से ठगी करने के मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के गांव आलमपुर अमादपुर निवासी मुरसलीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर 35 लाख रुपये ठगे थे।
गांव रेतगढ़ निवासी पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके तीन बेटे विदेश में रहते हैं। दो बेटों की पत्नियां व उनके बच्चे यहां गांव में ही रहते हैं। गांव हरनौल निवासी विजय सिंह जानकार है। जून 2024 के पहले सप्ताह में विजय कुमार घर पर आया हुआ था। तभी उसके पास मुरसलीन का काल आया। इसने अपना एक प्लाट शादीपुर में बताया और उसे बेचने के लिए विजय कुमार से मिलने का समय मांगा था।
विज्ञापन

विजय ने उन्हें घर पर ही बुला लिया था। थोड़ी देर बाद आरोपी मुरसलीन व सहारनपुर जिले के गांव दूधगढ़ निवासी कारी सद्दाम घर पर आ गए थे। पहले आरोपी मुरसलीन मजदूरी करता था। कुछ दिन बाद आरोपी मुरसलीन व कारी सद्दाम दोबारा फिर घर पर आए। उन्हें झांसे में लेते हुए कहा कि इस घर में 16 करोड़ रुपये की माया दबी हुई है। तांत्रिक शक्तियों से आत्मा को भगा देंगे और माया को निकाल लेंगे। तांत्रिक क्रिया के नाम पर अलग-अलग कर 35 लाख रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed