फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating plyboard businessman of Rs 13.82 lakh arrested

प्लाईबोर्ड कारोबारी से 13.82 लाख रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating plyboard businessman of Rs 13.82 lakh arrested
यमुनानगर। अंसल टाउन निवासी राकेश कुमार से प्लाईबोर्ड खरीदने के नाम पर 13 लाख 82 हजार रुपये की ठगी के आरोपी सुनील को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने सुनील कश्यप को दो दिन के रिमांड पर लिया है। माना जा रहा है कि इस ठगी में सुनील के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

अंसल टाउन निवासी आरवी इंटरप्राइजेज के मालिक राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका प्लाईबोर्ड संबंधित कारोबार है। जगाधरी की महावीर कॉलोनी निवासी नर सिंह यादव, बेहाराहां मोहल्ला के भानू वर्मा और पंजाब के लुधियाना के ओमप्रकाश शर्मा प्लाईबोर्ड एजेंट के रूप में काम करते हैं। ओमप्रकाश व भानू वर्मा ने लुधियाना की जूली इंटरप्राइजेज की सेक्टर-32 निवासी जूली व इसी फर्म के पार्टनर जूली के पति सुनील कश्यप से उनकी मुलाकात करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें प्लाईबोर्ड खरीदनी है। राकेश कुमार ने उन्हें प्लाईबोर्ड बेच दिए। जूली व सुनील कश्यप ने एक फरवरी को चार लाख 65 हजार रुपये का भुगतान कर जल्द शेष राशि का भुगतान करने की बात कही थी। आरोप है कि सुनील ने काफी समय बाद भी पेमेंट नहीं की। उनके आश्वासन पर विश्वास में आकर नौ फरवरी को फिर से उसने प्लाईबोर्ड से भरा वाहन लोडकर सुनील की मांग पर भेज दिया। इसका भुगतान भी नहीं किया। इस तरह 13 लाख 82 हजार रुपये बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। जूली, सुनील कश्यप, भानू व ओमप्रकाश ने उन्हें लुधियाना बुलाया। जब वह लुधियाना पहुंचे, तो वहां भी पैसे देने से इंकार कर दिया था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed