{"_id":"69162528bf25b88c26056d41","slug":"accused-of-cheating-of-rs-580-lakh-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-146771-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 5.80 लाख की ठगी करने के आरोपी को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 5.80 लाख की ठगी करने के आरोपी को किया काबू
Fri, 14 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर 5.80 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस चौकी खेड़ी लक्खा सिंह ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला के गांव धीन निवासी अंकित उर्फ प्रदीप सिंह के रूप में हुई है।
गांव भोगपुर निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गांव के ही तरनदीप सिंह से बातचीत हुई। आरोपी ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। उसका मैन पावर का लाइसेंस बना है। उसकी बातों में आकर अपने भांजे नाहरपुर निवासी विजय के बारे में बात की। आरोपी ने उसे रूस में भिजवाने व वहां पर कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपी ने छह लाख रुपये मांगे।
आरोपी को अलग-अलग कर पांच लाख 80 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने भांजे को रूस की बजाय कजाकिस्तान में ले जाकर छोड़ दिया। आरोपी भानजे को कजाकिस्तान में अलग-अलग शहरों में घुमाता रहा। लगभग एक सप्ताह बाद भांजे ने काल कर बताया कि वह कजाकिस्तान में फंस गया है। उसे यहां से वापस बुलवाओ। आरोपी से इस बारे में बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। किसी तरह से टिकट का इंतजाम कर भांजे को वापस बुलवाया।
विज्ञापन
इस मामले में रादौर थाना पुलिस ने 14 अक्तूबर को केस दर्ज किया था। पहले तरनदीप सिंह को शामिल तफ्तीश किया गया। उससे पूछताछ में पता लगा कि अंबाला के गांव धीन निवासी अंकित उर्फ प्रदीप सिंह के साथ वह कार्य करता है। उसने ही विदेश भेजने के नाम पर रुपये लिए। इसके अब पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया।