{"_id":"69a337d29e8d217939082607","slug":"accused-of-charging-high-interest-by-mortgaging-jewellery-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-152144-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गहने गिरवी रखकर अधिक ब्याज वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गहने गिरवी रखकर अधिक ब्याज वसूलने का आरोप
Sun, 01 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गहने गिरवी रखकर रुपये लेने वाली महिला से अधिक ब्याज वसूलने और ब्लैकमेल करने के आरोप में थाना फर्कपुर पुलिस ने एक सराफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सरस्वतीनगर में आभूषण की दुकान चलाने वाले अमित कुमार ने पहले कम ब्याज का झांसा दिया और बाद में लाखों रुपये ऐंठ लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में सरस्वतीनगर निवासी महिला ने बताया कि सरस्वतीनगर में अंबाला जिले के गांव धीन निवासी अमित कुमार की ज्वेलरी शॉप है। उसे दो लाख 30 हजार रुपये की आवश्यकता पड़ी। इस पर उसने अपने जेवरात बेचने के लिए अमित से संपर्क किया। आरोपी ने उसे वर्कशॉप स्थित गुरु तेग बहादुर चौक पर बुलाया और कहा कि जेवरात बेचने की बजाय वह एक प्रतिशत ब्याज पर रुपये दे देगा।
इसके बदले जेवरात, मोबाइल फोन, खाली चेक और स्टांप गिरवी रखने की शर्त रखी। महिला के अनुसार आरोपी ने उसके सोने व चांदी के गहने लेकर उनकी कीमत एक लाख 80 हजार रुपये बताई। शेष 50 हजार रुपये देने के लिए उसका मोबाइल भी गिरवी रख लिया। बाद में करीब दो माह बाद जब उसने हिसाब पूछा तो आरोपी ने पांच प्रतिशत ब्याज की बात कही।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि वह आरोपी को लगातार रकम देती रही। अब तक वह करीब पांच लाख रुपये ले चुका है। आरोपी अभी भी पांच लाख रुपये और बकाया बता रहा है। आरोपी न तो जेवरात, मोबाइल और खाली चेक वापस कर रहा है और न ही सही हिसाब दे रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।