{"_id":"65e388a9e67ec8b91204ee96","slug":"accused-of-blackmailing-roadways-driver-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-115061-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोडवेज के चालक को ब्लैकमेल करने का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोडवेज के चालक को ब्लैकमेल करने का आरोपी दबोचा
Sun, 03 Mar 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज चालक काला पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा समझौते के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने भूखडी निवासी दिनेश कुमार उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर लिया। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर चालक काला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने उसके भाई सूरजभान की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला, कर्मवीर पारचा, दिनेश कुमार सहित चार पर केस दर्ज किया है।
रोहतक के चिड़ी गांव निवासी सूरजभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट बस चालक है। उसका भाई जगबीर सिंह उर्फ काला हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर नौकरी करता है। वह टैगोर गार्डन में ही किराये के मकान में रहता है। उसके भाई ने जगाधरी निवासी महिला को खाना बनाने के लिए रखा हुआ था। आरोप है कि इस महिला ने अपने साथी कर्मवीर पारचा, रेखा व दिनेश कांबोज के साथ मिलकर उसके भाई के खिलाफ महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।
इसके बाद से ही उसका भाई परेशान था। केस दर्ज होने से परेशान जगबीर सिंह ने आरोपियों से अपने साथी कर्मचारी के माध्यम से बात की। जगाधरी बस स्टैंड पर आरोपियों ने जगबीर सिंह के साथी कर्मचारी से बात की। जहां उससे केस में समझौते के नाम पर आठ लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
बाद में पांच लाख रुपये में बात तय हो गई। कर्मचारी ने यह बातचीत मोबाइल में रिकार्ड कर ली। जब साथी कर्मचारी ने आकर जगबीर सिंह को आरोपियों द्वारा पांच लाख रुपये मांगने की बात कही तो वह परेशान हो गया। इसी परेशानी में उसने जहरीली पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था।