{"_id":"69a5eb77ec14776e0b074511","slug":"accused-of-beating-after-being-held-hostage-in-a-stone-crusher-plant-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152250-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्टोन क्रशर प्लांट में बंधक बनाकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्टोन क्रशर प्लांट में बंधक बनाकर पीटने का आरोप
Tue, 03 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बेलगढ़ क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर प्लांट पर दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्लांट संचालक अमित गुर्जर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर संचालक ने भी दोनों युवकों पर अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
भरत बेनिवाल ने शिकायत में बताया कि अवैध खनन की सूचना पर वह अपने साथी संजय के साथ बेलगढ़ क्षेत्र में गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और संजय पर डंडे से हमला कर दिया। जब वे वहां से जाने लगे तो उन्हें जबरन एक कमरे में बंद कर दिया गया। इस दौरान संजय को डंडों और लोहे की रॉड से पीटा गया।
आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक ने जाति पूछकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची तो उन्हें छोड़ा गया। भरत ने एक आरोपी की पहचान अमित गुर्जर के रूप में की है। उधर अमित गुर्जर का कहना है कि संजय प्लांट पर पहुंचकर मुंशी से पैसों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
पैसे न होने की बात पर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बूड़िया थाना एसएचओ गुरदयाल सिंह ने बताया किएक पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दूसरे की जांच की जा रही है।