फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of battery theft caught through CCTV footage

Yamuna Nagar News: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा बैटरी चोरी करने का आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of battery theft caught through CCTV footage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पुराने बस स्टैंड के पास रोशन ऑटो इलेक्टि्रशियन के बाहर रखी कार की बैटरी को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डेहा बस्ती के एक युवक को गिरफ्तार कर कबाड़ी से बैटरी बरामद की।
गांव अंटावा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुराने बस स्टैंड के पास रोशन ऑटो इलेक्टि्रशियन के नाम से दुकान है। उसने त्योहारों का सीजन होने के कारण कुछ सामान व बैटरी दुकान के बाहर रखे हुए थे। 25 अक्टूबर की शाम को लगभग साढ़े चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान के बाहर रखी कार की पुरानी बैटरी चुरा ली।
विज्ञापन

जब उसने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चैक की तो एक अज्ञात युवक उसकी दुकान के बाहर से बैटरी चुराता हुआ दिखाई दिया। उसने बैटरी चुराने वाले युवक की तलाश की तो बैटरी चुराने वाला युवक शहर की डेहा बस्ती में धर्मशाला के बाहर कबाड़ी की दुकान पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed