फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accused of asking for five lakh from a doctor

डॉक्टर ने मरीज पर लगाया ब्लैकमेल कर पांच लाख मांगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
accused of asking for five lakh from a doctor
सर्जन अग्रवाल अस्पताल के संचालक डा. अनिल अग्रवाल को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगे है। ये आरोप अस्पताल में सितंबर माह में पथरी का ऑपरेशन करवाने वाले मुस्तफाबाद निवासी अभिषेक बंसल पर है। पथरी के ऑपरेशन के कुछ दिन बाद घुटने में दर्द होने की बात कहकर आरोपी ने डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू किया। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने ऑफिस में घुसकर डॉक्टर को धमकाया। इसपर डॉक्टर ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डा. अनिल अग्रवाल ने बताया कि सितंबर माह में उसके पास मुस्तफाबाद निवासी अभिषेक बंसल पेट में पथरी का ऑपरेशन करवाने आया था। उन्होंने ऑपरेशन कर उसके पेट से पथरी निकाल दी थी। इसके बाद 20 सितंबर को आरोपी ने उसे बताया कि उसके घुटने में दर्द हो रहा है। तब उसने उसे समझाया कि घुटने के दर्द का पथरी के ऑपरेशन से कोई संबंध नहीं है। लेकिन आरोपी उल्टा उसे धमकाने लगा। आरोपी व उसके परिजन उसके ऑफिस में घुस गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी उसपर गलत सर्जरी करने का आरोप लगाकर उससे पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसे प्रताड़ित करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने उन्हें कहा कि सर्जरी बिल्कुल ठीक हुई है। चाहे तो वह अपनी रिपोर्ट किसी भी अन्य डॉक्टर को दिखा सकते है। लेकिन आरोपी उसे गलत सर्जरी करने के आरोप में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये ने देने पर उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। आरोप है कि बीती 20 अक्तूबर तक आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगते रहे। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम मामले में आरोपी अभिषेक बंसल के खिलाफ अंडर सेक्टर 3, एचएमएसपी एंड एमएसआई एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed