{"_id":"68d2f12f7853fdaea50730f4","slug":"accused-of-activa-and-bike-theft-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-144315-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक्टिवा, बाइक चोरी का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक्टिवा, बाइक चोरी का आरोपी पकड़ा
Wed, 24 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने युवक को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किटा। उससे चोरी की बाइक व एक्टिवा बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक के हिरासत में भेज दिया गया है। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने कलानौर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान कैंप की रणजीत कॉलोनी निवासी दिलीप चंद के नाम से हुई। उसके पास चोरी की एक्टिवा थी। यह एक्टिवा 15 सितंबर को थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी ने 20 मई को 2024 को थाना गांधीनगर क्षेत्र से भी बाइक चोरी की थी। तेल खत्म होने चोरी की बाइक कलानौर पुल के पास छोड़ दी थी, जो पुलिस ने बरामद कर ली थी। संवाद
24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी काबू
यमुनानगर। बूड़िया गेट चौकी की पुलिस टीम ने अंग्रेजी शराब की 24 बोतल के साथ युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि युवक को चुना भट्टी जगाधरी के समीप से पकड़ा है। उसकी पहचान शिव कॉलोनी रादौर निवासी समर के रूप में हुई। संवाद
जुआ खेलने के चार आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने ताश से जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार किए। उनके पास से 51100 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक के बीच में एक दुकान पर ताश के पत्तों पर पैसा लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके से चार लोग को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया। इनकी पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मनीष कुमार, भाटिया नगर निवासी भारत भूषण, हमीदा कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ व छोटा मॉडल टाउन निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। उनसे 51100 रुपये भी बरामद हुए। संवाद