फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accused murdered azeem 15 day before and throw his body in canal

अजीम की 15 दिन पहले ही हत्या कर नहर में फेंक दिया था शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
accused murdered azeem 15 day before and throw his body in canal
सात फरवरी को अजीम की हत्या करने के बाद उसका शव खुर्दी के पास नहर में फेंक दिया था और उसकी बाइक भी नहर में ही धकेल दी थी, ताकि किसी को इसका पता नहीं चल पाए। ये खुलासा 15 दिन से लापता अजीम की हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपियों ने सीआईए की पूछताछ में किया। अजीम सात फरवरी को घर से निकला था और काम खत्म करके किसी से मिलने गया था। इसके बाद से वह लापता था। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना गांधीनगर पुलिस को दी थी। शक के आधार पर सीआईए ने चांदपुर के तीन भाइयों से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देना कुबूल लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी अशरफ अली ने बताया कि उसका 27 वर्षीय छोटा भाई अजीम शहर के जीके मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह बाइक से सुबह आठ बजे स्टोर के लिए जाता था। सात फरवरी को वह बाइक से काम पर निकला था। सात फरवरी को उसे किसी की कॉल आई और मिलने के लिए कहा। इसलिए उस दिन अजीम ने शाम साढ़े छह बजे छुट्टी कर ली। इसके बाद से वह घर नहीं आया। पुलिस ने अशरफ अली की शिकायत पर आठ फरवरी को 346 के तहत केस दर्ज कर अजीम की तलाश शुरू कर दी थी। अशरफ ने बताया कि अजीम से चांदपुर निवासी तीन भाई शराफत, आदिल, इशरार उर्फ भूरा पहले कई बार मारपीट कर चुके हैं। अजीम ने इसे लेकर कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। अशरफ ने बताया कि उन्हें शक था कि अजीम के लापता होने में तीनों का हाथ हो सकता है। इसलिए उसने पुलिस को इन तीनों के बारे में जानकारी दे दी थी। जांच के दौरान पुलिस को भी उन पर शक हुआ तो उन्होंने शराफत, आदिल और भूरा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी को अजीम को धोखे से बुलाया था। बहस के बाद उनकी उससे हाथापाई हो गई। इस पर उन्होंने उसकी गर्दन तोड़कर हत्या कर दी और शव खुर्दी के पास नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
बाइक को भी फेंक दिया था नहर में
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अजीम की हत्या कर वे शव कार में डालकर खुर्दी नहर के पास ले गए। वहीं एक आरोपी उसकी बाइक चलाकर नहर पर ले गया। यहां पहले उन्होंने अजीम का शव नहर फेंक दिया और उसके ऊपर बाइक भी फेंक दी। उन्होंने बताया कि वे जानते थे बाइक लावारिस पड़ी मिलने पर मामला खुल जाएगा। बाइक फेंक देने से लगेगा कि अजीम अपनी मर्जी से बाइक सहित कहीं चला गया है और कुछ दिन बाद मामला शांत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अजीम की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। वहीं उसकी बाइक भी नहर में फेंक दी थी। तीनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस प्रकरण से पर्दा उठाया जाएगा।
राकेश मटौरिया, इंचार्ज, सीआईए-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed