फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused identified on the basis of CCTV footage, ten arrested

Yamuna Nagar News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई आरोपियों की पहचान, दस गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Accused identified on the basis of CCTV footage, ten arrested
यमुनानगर। रायपुर स्थित जय नारायण प्लाई फैक्टरी में चोरी करने के लिए घुसे युवक तस्वर की पीट पीटकर हत्या करने के दस आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी जयोतेश राय उर्फ ईशर, राजेश, भावेश, मिथुन बर्मन, सुकुमार, सुशेंता बर्मन, मनुब बर्मन, पार्था बर्मन, भूपेंद्रा बर्मन व कल्पना राय के रूप में हुई। आरोपी रायपुर में भूरे के क्वार्टरों में रहते थे। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद उन्हें काबू किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

-----------
ये है पूरा मामला
गांव रायपुर निवासी मोसिना ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा भाई 28 साल का तस्वर पुराना हमीदा में किसी के यहां पर किराए पर रहता था। कई साल पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। वहीं पिता की भी एक माह पहले ही मौत हुई है। भाई तस्वर स्मैक पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मैक के लिए पैसे जुटाने के लिए वह चोरी करता था। चोरी करते हुए दो-तीन बार पहले भी पकड़ा जा चुका था। वह जेल भी जा चुका था। उसकी आदतों से परेशान होकर वे उसकी जमानत भी नहीं कराते थे। सजा पूरी होने के बाद वह जेल से बाहर आता था। उसका भाई उसके घर पर भी चोरी कर चुका था। इससे वह भी उसे अपने घर पर नहीं आने देती थी। रविवार को उसे बुआ की बेटी ने बताया कि तस्वर रायपुर में जय नारायण प्लाई फैक्टरी में चोरी करने के लिए घुसा था। वहां पर चोरी करते हुए उसे पकड़ लिया था। फैक्टरी के मजदूरों ने उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पहले पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। वर्जन सदर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने चोरी करते मृतक को पकड़कर उससे मारपीट की थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed