{"_id":"664bcadff113cb8ed80cbce4","slug":"accused-caught-with-two-stolen-bikes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119279-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी काबू
Tue, 21 May 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक को चौराही मोड बिलासपुर के पास घूम रहा है। इस सूचना पर उनकी टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। रोकने पर कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।
जब उन्हें बाइक के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ पर आरोपी की पहचान ललहाड़ी गांव निवासी साहिल उर्फ गोलू के रूप में हुई। पूछताछ पर बताया कि उसने यह बाइक 10 मई को पशु अस्पताल बिलासपुर के बाहर से चोरी की थी। आरोपी से एक बाइक और बरामद की गई।