{"_id":"651c686f29e7ce251e010104","slug":"accused-arrested-with-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-6853-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने जोड़ियां नाके से 15.10 ग्राम हेरोइन के साथ जोड़ियां निवासी साहब सिंह उर्फ अरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक जोड़ियां नाके के पास एक युवक के नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उद्यान विकास अधिकारी महिपाल को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान जोड़ियां निवासी साहब सिंह उर्फ अरुण के नाम से हुई। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह कहां से हेरोइन लेकर आता था।