फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for fake registry and change of ownership

Yamuna Nagar News: फर्जी रजिस्ट्री व मलकियत बदलवाने का आरोपी धरा

Mon, 22 Jul 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fake registry and change of ownership
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्लाट पर कब्जा करने के लिए फर्जी तरीके से रजिस्ट्री व प्रापर्टी आइडी में मलकियत बदलवाने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने गीता काॅलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूर्व पार्षद सहित कई अन्य के साथ मिलीभगत कर यह फर्जीवाड़ा किया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित रविकांत की शिकायत सितंबर माह में आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
थापर काॅलोनी निवासी रविकांत ने दी शिकायत में बताया था कि उनके पिता के नाम गीता काॅलोनी में एक प्लाट है। पिता का वर्ष 2013 में निधन हो गया। इस प्लाट के अब वह, रिषिकांत, मंजू व अंजू वारिस हैं। आरोप है कि गीता काॅलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह ने पूर्व पार्षद अभिषेक, उसकी पत्नी नीरू सहित कई अन्य के साथ मिलीभगत कर फर्जी रजिस्ट्री करा ली। इस प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से रजिस्ट्री तहरीर व तस्दीक करा ली।
विज्ञापन

आरोपियों ने नगर निगम के रिकाॅर्ड में भी इस जगह की मलकियत बदलवा दी। नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ था। आरोपियों ने इस जगह की फर्जी आइडी भूपेंद्र सिंह के नाम से बनवाई और फर्जी बैनामा नीरू व कामिया के नाम तहरीर करा लिया था। इस बात का पता तब लगा। जब आरोपियाें ने अपने ही प्लाट में घुसने से रोक दिया था। तब इसकी शिकायत थाने में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed