फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for breaking into house, assault and vandalism

Panipat News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़ फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 21 Nov 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for breaking into house, assault and vandalism
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में बिंझौल गांव में सुरेश के घर में घुसकर मारपीट व तोड़ फोड़ करने के आरोपी मंजीत को आठ मरला पुलिस चौकी ने बिंझौल मोड़ से गिरफ्तार किया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसके जमानत मिल गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि बिंझौल गांव सुरेश ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि 18 नवंबर को वह घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी समय गांव निवासी मंजीत वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। मंजीत ने ईंट उठाकर घर की खिड़की पर फेंक कर मारी। खिड़की के शीशे टूट गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed