{"_id":"b547c6b6f48fc6891003d3c2029a2bfd","slug":"accident-ymn-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बस को मारी टक्कर, दस यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बस को मारी टक्कर, दस यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रादौर त्रिवेणी चौक के पास बुधवार शाम को एसके रोड पर एक ट्रक ने प्राइवेट बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को रादौर के रामा नर्सिंग होम व सरकारी अस्पताल रादौर में भर्ती करवाया गया।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व क्लीनर ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गए। रादौर पुलिस मौके पर पहुुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। रादौर नहर का पुल बना रहे वेल्कन इंडिया मोहाली के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि वे एक प्राइवेट बस से कुरुक्षेत्र से रादौर आ रहे थे। रादौर में मेन रोड पर त्रिवेणी चौक के पास प्राइवेट बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी।
इससे बस में सवार लाडवा निवासी अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी सुनीता, बेटा शिवम राणा, बेटी खुशी व तान्या के अलावा जसबीर सिंह रादौर, धौलरा निवासी सावित्री, माया देवी व बशेसर तथा बस चालक महबूब गंभीर रूप से घायल हो गए। धौलरा निवासी बशेसर की हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में जसबीर की गर्दन में चोट आई। खुद घायल होने के बावजूद जसबीर ने घायल सवारियों को बस से नीचे उतारकर प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचाने में मदद की।