फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident-ymn

बच्चों को बचाने के लिए बैल से भिड़ गया भूरा, मौत

Wed, 29 Jul 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Wed, 29 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
विशाल नगर कॉलोनी में मंगलवार को एक बेकाबू बैल ने सींग मारकर एक व्यक्ति की जान ले ली। गली में खेल रहे बच्चों को बचाने के लिए उपरोक्त व्यक्ति ने बैल को डंडा मारा था, जिससे बैल ने व्यक्ति पर सींगों से हमला कर दिया। हादसे में बुरी तरह से लहूलुहान हुए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बुड़िया गेट चौकी प्रभारी धर्मपाल ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को विशाल नगर कॉलोनी निवासी भूरा (45) कालोनी की गली से गुजर रहा था। इस बीच बाड़े में बंधा हुआ एक बैल खुलकर गली में आ गया। उसी गली में कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। बैल की मालकिन ने भूरा को बैल रोकने के लिए आवाज लगाई। भूरा ने बच्चों को बचाने के लिए बैल को डंडा मार दिया। इससे बैल भूरा की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


बैल ने अपने सींग से भूरा पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भूरा की आंख में बैल का सींग लगने के बाद वह गली में गिर पड़ा। इसी दौरान बैल ने भूरा की गर्दन तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर सींग से ताबड़तोड़ हमला कर दिए। जिस कारण वह लहूलुहान होकर गली में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बैल को पत्थर मारकर हटाने का प्रयास किया लेकिन बैल ने भूरा को नहीं छोड़ा। हादसे में बुरी तरह लहूलुहान हुए भूरा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई (बुआ का लड़का) रामकुमार ने बताया कि भूरा एक डेयरी में भैंसों का दूध निकालने का काम करता था जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। मृतक की दो लड़कियां व दो लड़के हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बुड़िया गेट चौकी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर से मृतक के परिजनों के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed