फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident-ymn

करंट लगने से कैंटर चालक की मौत

Tue, 29 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 29 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
कलानौर चौकी के पास खोके के पीछे लघुशंका के लिए गए कैंटर चालक की करंट लगने से मौत हो गई। कैंटर चालक लुधियाना से बाइकों के स्पेयर पार्ट भरकर हरिद्वार ले जा रहा था। चालक उत्तरप्रदेश के शामली का रहने वाला था। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के शामली जिले के शामला-शामली निवासी विवेक (33) कैंटर चालक था। रविवार रात को वह लुधियाना से बाइकों के स्पेयर पार्ट कैंटर में भरकर हरिद्वार ले जा रहा था। चंडीगढ़-रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर नाके के नजदीक कैंटर चालक लघुशंका के लिए रुका।
विज्ञापन


वाहन से उतरकर सड़क किनारे रखे एक खोके के पीछे पेशाब करने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि यहां पहले से बिजली निगम के नंगे तार पड़े थे। जब वह पेशाब करने के लिए गया तो वह तार की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed