{"_id":"fdbbfdaddc3279694bec22086783bae1","slug":"accident-ymn-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और मोपेड की भिड़ंत में चार लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और मोपेड की भिड़ंत में चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर मोड़ के पास बाइक तथा मोपेड की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए जिन्हें शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर चाहड़वाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए गांव नगला जगीर निवासी पूर्ण सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव चगनौली निवासी जीराम मोपेड पर सवार होकर महलांवाली की ओर आ रहा था। उसकी मोपेड पर सीमेंट के खाली कट्टे लादे हुए थे। जबकि तेलीपुरा निवासी अमनदीप, कृष्ण कुमार तथा गुलशन कुमार बाइक पर सवार होकर शाहपुर की ओर जा रहे थे।
शाहपुर मोड़ पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तथा एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जीराम तथा कृष्ण कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जांच अधिकारी सुमेश कुमार ने बताया कि जीराम के परिजनों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के बजाय शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर चाहड़वाला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव नगला जगीर निवासी पूर्णचंद गंभीर हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।