{"_id":"cf87519946b4defc47e88c1c5cc09878","slug":"accident-ymn-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे दोनों युवकों के शव मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे दोनों युवकों के शव मिले
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सड़क दुर्घटना के बाद आवर्धन नहर के नाचरौन पुल से तेजधार पानी में डूबे दोनों युवकों के शव बुधवार की देर शाम तक नहर से मिल गए। बुधवार दोपहर को लगभग डेढ़ बजे सोनू का शव ठसका पावर प्लांट से मिला। वहीं शाम को लगभग पांच बजे नाचरौन पुल के पास स्थित मंदिर के सामने से दूसरे युवक बीर सिंह का शव बरामद हुआ।
दोनों शवों को जठलाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवाया। मालूम हो कि सोमवार सुबह आठ बजे आवर्धन नहर के नाचरौन पुल पर एक स्कॉर्पियों गाड़ी चालक ने बाइक सवार सोनू व बीरसिंह को जोरदार टक्कर मार दी थी।
जिसके बाद दोनों युवक नहर में गिर पड़े थे। तीन दिन से प्रशासन के गोताखोर नहर में लगातार नाव से युवकों की तलाश कर रहे थे। युवकों के शव मिलते ही गांव राझेडी व क्षेत्र के लोगों की आंखें नम हो गईं। इस बारे में थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर नायबसिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शरीर पर दुर्घटना के दौरान लगी चोट के घाव हैं।