फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

कार की टक्कर लगने से उछलकर बिजली पोल से टकराया बाइक सवार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
accident
(यमुनानगर)छछरौली। क्षेत्र के गांव मानकपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक बाइक समेत उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अर्जुन माजरा निवासी रगबीर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने निजी कार्य से गांव मानकपुर में गया था। देर शम करीब साढ़े सात बजे उनके गांव का मनिंद्र कुमार उर्फ मीनु (27) गांव पिरथीपुर से अपने घर पर जा रहा था। जब मनिंद्र कुमार उर्फ मीनू गांव मानकपुर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार एक कारआई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए पीछे से मनिंद्र कुमार उर्फ मीनू की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनिंद्र बाइक समेत उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे इतना तेज हुआ कि मनिंद्र के सिर व अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
साढौरा। कालाआंब रोड पर असगरपुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अंबाला के गांव ढुलियाना निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह काला आम्ब फैक्टरी में बतौर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। उसकी नाइट ड्यूटी लगी हुई है। सोमवार देर शाम को वह अपनी बाइक पर फैक्टरी जा रहा था। रात करीब आठ बजे जब वह काला आम्ब साढौरा रोड पर असगरपुर के औरिशन फार्म के पास पहुंचा तो साढ़ौरा की तरफ से एक कार तेज गति से आई। आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर नीचे गिर गया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उसने कार का नंबर नोट किया और सड़क पर गिरे बाइक सवार को संभाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बाइक सवार की पहचान साढौरा निवासी रिषीपाल सिंह के रूप में की। उसने एंबुलेंस की मदद से रिषीपाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख मुलाना अस्पताल रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई, उसकी इस शिकायत पर साढौरा थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed