{"_id":"5fe8d3e98ebc3e3fbf5205c3","slug":"accident-yamuna-nagar-news-knl556785116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से टाइल मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से टाइल मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोपरा खुर्द के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसका साथी चोटिल हो गया। दोनों बाइक पर सवार होकर मजदूरी के लिए शहर में आ रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
रादौर के शाहबपुर निवासी विनोद ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव का गुरपाल टाईल पत्थर मिस्त्री का काम करता था। वह भी उसके साथ मजदूरी पर जाता था। रविवार सुबह वह गुरपाल के साथ बाइक पर मजदूरी करने शहर में जा रहे थे। बाइक गुरपाल चला रहा था और वह उसके पीछे बैठा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह गांव टोपरा खुर्द के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी बाइक में मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों बाइक समेत नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रॉली का अगला हिस्सा गुरपाल के सिर में लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि वह साइड में गिरकर चोटिल हो गया। उसने गुरपाल को संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक हड़तान निवासी प्रदीप के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।