फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

कमरे में आग से ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने हत्या का जताया शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
accident
फर्कपुर थाना क्षेत्र की तारापुरी कॉलोनी में अकेले कमरे में रह रहे ऑटो चालक की आग लगने से झुलसने पर मौत हो गई। पत्नी से डेढ साल पहले अनबन होने पर मृतक यहां किराए के मकान में अकेला रहता था। मृतक के पैर आग लगने से झुलसे हुए थे। इसके अलावा कमरे में रखा सामान व बैड भी जला हुआ था। उसके परिजनों ने हत्या का शक जताया है। सूचना मिलने पर डीएसपी हैडक्वाटर सुभाष चंद, फर्कपुर एडिशनल एसएचओ प्रमोद व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर मामले की जांच की। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई लवली ने बताया कि उसका छोटा भाई गौरव आहूजा (30) ऑटो चलाता था। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पास बेटा हुआ। डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी से अनबन हो गई। जिसके बाद वह उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसका भाई तारापुरी कॉलोनी में किराए के मकान में अकेला रहता था। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसके कमरे में आग लग गई है और उसकी मौत हो गई। उन्होंने वहां पर पहुंचकर देखा कि कमरे का पूरा सामान जला हुआ था। बैड राख हो चुका था। वहीं एक कौने में उसका भाई मृत पड़ा था। उसके पैर आग में झुलसे हुए थे। उनका कहना है कि जब पूरे कमरे में आग लगी तो उसके भाई के सिर्फ पैर ही झुलसे। उन्हें शक है कि किसी ने उसके भाई की हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मृतक के पिता पवन के बयान पर शव को पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed